श्याम भक्तों ने किया दीपावली मिलन
जमशेदपुर : श्री श्याम प्रचार संघ, टाटानगर के तत्वावधान में मंगलवार को जुगसलाई नया बाजार स्थित संस्था
जमशेदपुर : श्री श्याम प्रचार संघ, टाटानगर के तत्वावधान में मंगलवार को जुगसलाई नया बाजार स्थित संस्था के संस्थापक केदारनाथ जैसुका के निवास पर दीपावली मिलन सह अन्नकूट महोत्सव मनाया गया। आयोजन में सबसे पहले श्याम बाबा का भव्य श्रृंगार किया गया, तो बाबा को छप्पन भोग अर्पित करने के बाद महा आरती की गई। इसी क्रम में जैसुका ने सभी श्याम प्रेमियों को दीपावली की शुभकामना देते हुए महाप्रसाद का वितरण किया। जैसुका ने बताया कि तीन नवंबर को रात्रि नौ बजे से श्री श्याम जन्मोत्सव का आयोजन श्याम प्रचार संघ की ओर से ट्रस्टी सुरेश सिंघानिया के आवास पर किया जाएगा। उन्होंने लोगों से इसमें शामिल होने की अपील की है. कार्यक्रम को सफल बनाने में महेश सिंघानिया, सुरेश सिंघानिया, रामजी शर्मा, मनोज पारिख, कृष्णा साहू, राम अवतार पटवारी, मुन्ना अग्रवाल ने सराहनीय भूमिका निभाई।