पुलिस एसो. ने बन्ना को सराहा
जमशेदपुर : झारखंड पुलिस एसोसिएशन एवं मेंस एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने कृषि मंत्री बन्ना गुप्ता को प
जमशेदपुर : झारखंड पुलिस एसोसिएशन एवं मेंस एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने कृषि मंत्री बन्ना गुप्ता को पुष्प देकर बधाई दी। पुलिस एसो. के महामंत्री कमल किशोर ने बताया कि राज्य सरकार ने पुलिसकर्मियों एवं कनीय पुलिस पदाधिकारियों को राशन भत्ता के रूप में बिहार राज्य के तर्ज पर 1000 रुपये से बढ़ाकर 2000 रुपये प्रतिमाह करने का निर्णय लिया है। साथ ही हेल्थ पॉलिशी भी लाया गया है। इन दोनों मांग को पूरा कराने में कृषि मंत्री बन्ना गुप्ता का अहम योगदान है। दोनों एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने बन्ना गुप्ता का स्वागत किया है। कमल ने कहा कि सरकार के इस निर्णय से राज्य के पुलिसकर्मियों व पदाधिकारियों का मनोबल बढ़ा है। बन्ना से मिलने वालों में कमल किशोर के अलावा सुनील कुमार व अखिलेश्वर पांडेय मुख्य रूप से शामिल थे। इधर जमशेदपुर शाखा के कन्हैया सिंह ने इस फैसले का स्वागत किया है।