मनरेगा का सामाजिक अंकेक्षण 16 से
जमशेदपुर : मनरेगा का सामाजिक अंकेक्षण शुरू हो रहा है। 31 अक्टूबर से एक नवंबर तक सामाजिक अंकेक्षण समि
By Edited By: Published: Fri, 24 Oct 2014 01:00 AM (IST)Updated: Fri, 24 Oct 2014 01:00 AM (IST)
जमशेदपुर : मनरेगा का सामाजिक अंकेक्षण शुरू हो रहा है। 31 अक्टूबर से एक नवंबर तक सामाजिक अंकेक्षण समिति दस्तावेजों का मुआयना और प्रतिवेदन का संकलन करेगी। इसके बाद तीन नवंबर से आठ नवंबर तक वित्त वर्ष 2013-14 के मनरेगा के तहत काम का सामाजिक अंकेक्षण होगा। 10 नवंबर से 13 नवंबर तक ग्रामसभा होगी। 16 नवंबर से 17 नवंबर तक पंचायत स्तर पर सामाजिक अंकेक्षण प्रतिवेदन संकलन और जन संवाद होगा। 19 नवंबर को प्रखंड स्तर पर एक दिवसीय सामाजिक अंकेक्षण का संकलन, समन्वय और जन संवाद होगा। 23 नवंबर को जिला स्तर पर सामाजिक अंकेक्षण होगा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें