Move to Jagran APP

हरियाणा-महाराष्ट्र नहीं है झारखंड : हेमंत

जेएनएन, बहरागोड़ा : भाजपा की वजह से झारखंड बर्बादी के रास्ते पर चल पड़ा। वर्तमान में झारखंड की राजनीति

By Edited By: Published: Tue, 21 Oct 2014 08:14 PM (IST)Updated: Tue, 21 Oct 2014 08:14 PM (IST)
हरियाणा-महाराष्ट्र नहीं है झारखंड : हेमंत

जेएनएन, बहरागोड़ा : भाजपा की वजह से झारखंड बर्बादी के रास्ते पर चल पड़ा। वर्तमान में झारखंड की राजनीति पर सटोरियों की नजर टिकी हुई है। झारखंड-हरियाणा व महाराष्ट्र नहीं हैं। झारखंड में इस बार झामुमो के नेतृत्व में पूर्ण बहुमत की सरकार बनने वाली है। इस कारण कई लोग झामुमो से जुड रहे हैं। यह बातें मंगलवार को बहरागोड़ा अंतरराज्जीय बस पडाव मैदान में पूर्व मंत्री डॉ. दिनेश षाडंगी के बेटे कुणाल षाडंगी के झामुमो में शामिल होने के लिए आयोजित कार्यक्रम में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कही। उन्होंने कहा कि हमें चुनाव की अधिसूचना की धमकी पिछले चार माह से दी जा रही है। मुख्यमंत्री ने विपक्षी दलों को सीधी चुनौती देते हुए कहा कि चुनाव मैदान में आ जायें हम अपनी ताकत दिखा देंगे। चुनाव के मैदान में झामुमो कार्यकत्र्ता विरोधी पार्टियों को सबक सिखाने को तैयार बैठे हैं।

loksabha election banner

राज्य की महिला नीति के बारे में मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकारी नौकरियों में महिलाओं के लिए पचास प्रतिशत आरक्षण की घोषणा करने वाला झारखंड देश का पहला राज्य है। आने वाले दिनों में दूसरे राज्यों को हमारी राह पर चलना होगा। अपने चौदह माह के कार्यकाल को विगत चौदह वर्षो का सर्वश्रेष्ठ कार्यकाल बताते हुए हेमंत ने अपनी तमाम उपलब्धियां गिनाई। हालांकि भाजपा पर हमला करने के दौरान मुख्यमंत्री ने उसे व्यापारियों की पार्टी कहा और व्यापारी वर्ग को शोषक वर्ग कह डाला। भाषण के क्रम में हेमंत ने एक बार फिर बाहरी-भीतरी का मुद्दा उठाया। कहा कि दूसरे प्रांत के लोग झारखंड को लूट रहे हैं। भाजपा के बारह में से छह सांसद दूसरे प्रांतों के है। इस दौरान मंच पर मंत्री चंपई सोरेन, विधायक रामदास सोरेन, पूर्व मंत्री डा. दिनेश षाडंगी सहित झामुमो के कई नेता उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.