जरूरतमंद लोगों के बीच बांटा गया कंबल
संवाद सहयोगी, घाटशिला : काशिदा पंचायत मंडप में मंगलवार को पंचायत प्रतिनिधियों ने जरूरतमंद लोगों के ब
संवाद सहयोगी, घाटशिला : काशिदा पंचायत मंडप में मंगलवार को पंचायत प्रतिनिधियों ने जरूरतमंद लोगों के बीच 100 कंबल का वितरण किया। इस मौके पर मुखिया, पंसस एवं वार्ड सदस्य उपस्थित थे। उपमुखिया सत्यजीत कुंडू ने बताया कि पंचायत के सभी वार्ड से जरूरतमंद लोगों का चयन किया गया इसके बाद ही कंबल वितरण किया गया है। इसके बावजूद यदि कोई छूट जाता है तो पंचायत की ओर से वैसे लोगों को भी कंबल आपूर्ति कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार इस बार ठंड के पूर्व कंबल वितरण करवा कर गरीब असहाय लोगों को काफी मदद की है। कंबल पाकर गरीब काफी खुश हैं। इस मौके पर मुख्य रूप से मुखिया तारामनी मुंडा, पंसस पंकज दे, पंचायत सेवक मनसा राम पात्र, सावित्री मांझी, बैजू सोरेन, सीमा गिरी, दुली सोरेन, अमन टुडू सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित थे।