महिलाओं को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण
जमशेदपुर : रविवार को जुगसलाई गौरी शंकर रोड में शेप्स नामक संस्था की ओर से महिला आत्मरक्षा पर एक दिवस
By Edited By: Published: Mon, 20 Oct 2014 01:08 AM (IST)Updated: Mon, 20 Oct 2014 01:08 AM (IST)
जमशेदपुर : रविवार को जुगसलाई गौरी शंकर रोड में शेप्स नामक संस्था की ओर से महिला आत्मरक्षा पर एक दिवसीय सेमिनार का आयोजन किया गया। मौके पर पहुंची महिला व युवतियों को एक्सपर्ट द्वारा आत्मरक्षा के टिप्स भी दिये गए। संस्था की सचिव रजनी सुडेरा ने कहा कि समाज में महिलाओं को उनका हक दिलाने के लिए आवाज तो उठाई जा रही है, लेकिन इसी समाज में महिलाएं सुरक्षित नही हैं। दुष्कर्म व छेड़खानी के मामले दिन-प्रतिदिन बढ़ते जा रहे हैं। अब समय आ गया है जब महिलाओं को अपनी आत्मरक्षा का बीड़ा स्वयं उठाना होगा। इस मौके पर मार्शल आर्ट के माध्यम से महिलाओं स्वयं आत्म रक्षा करने के कई टिप्स दिये गए।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें