कंपनी एक्ट पर कॉस्ट एकाउंटेंटों ने किया मंथन
जागरण संवाददाता, जमशेदपुर : इंस्टीट्यूट ऑफ कॉस्ट एकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया की ओर से रविवार को एसएनटीआ
जागरण संवाददाता, जमशेदपुर :
इंस्टीट्यूट ऑफ कॉस्ट एकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया की ओर से रविवार को एसएनटीआइ में सेमिनार का आयोजन किया गया जिसमें कंपनी एक्ट पर विस्तार से चर्चा की गई।
कार्यक्रम का उदघाटन विधायक रघुवर दास ने किया, जबकि इस मौके पर टाटा हिताची के एमडी रणवीर सिन्हा, जेमिपोल के एमडी आदर्श अग्रवाल व संस्थान के चेयरमैन आरसी नंदराजोग ने अपने विचार रखे। विधायक ने इस तरह के तकनीकी विषयों पर सेमिनार को सराहा, वहीं रणवीर सिन्हा ने कंपनी एक्ट की पेचीदगी से निपटने के गुर सिखाए। नंदराजोग ने कॉस्ट एकाउंटेंसी के छात्रों को कंपनी एक्ट के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस कानून से सभी छोटी-बड़ी कंपनियां समान रूप से संचालित हो रही हैं। उन्होंने यह भी बताया कि इंस्टीट्यूट कोलकाता, दिल्ली, मुंबई व चेन्नई की रीजनल काउंसिल और देश के 95 चैप्टर द्वारा संचालित हो रही है। उन्होंने छात्रों को इसके माध्यम से करियर को संवारने के गुर भी बताए।