झाविमो में शामिल हुए कई कार्यकर्ता
जमशेदपुर : केबुल बस्ती में रविवार को गोलमुरी मंडल की ओर से झाविमो की सभा हुई जिसमें दर्जनों युवकों न
By Edited By: Published: Mon, 20 Oct 2014 01:08 AM (IST)Updated: Mon, 20 Oct 2014 01:08 AM (IST)
जमशेदपुर : केबुल बस्ती में रविवार को गोलमुरी मंडल की ओर से झाविमो की सभा हुई जिसमें दर्जनों युवकों ने दीपक ओझा के नेतृत्व में झाविमो का दामन थामा। केंद्रीय सचिव अभय सिंह ने सभी कार्यकर्ताओं का स्वागत किया, तो सभा को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य में उनकी सरकार बनी तो केबुल कंपनी को खुलवाना प्राथमिकता होगी। इस मौके पर केंद्रीय सदस्य सूर्यकांत झा, रविशंकर, गुरुचरण सिंह बिल्ला, दीपक श्रीवास्तव, भिखारी सिंह, बबुआ सिंह, सुनील शर्मा, यशोदा देवी, सविता सिंह आदि भी उपस्थित थीं, जबकि सभा की अध्यक्षता एम. चंद्रशेखर, संचालन संतोष तिवारी व धन्यवाद ज्ञापन रतन सिंह ने किया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें