कैंटीन कर्मियों ने की श्रम मंत्री से फरियाद
जमशेदपुर : टाटा मोटर्स कैंटीन में वर्षो से काम कर रहे कर्मचारियों को आज तक समान काम के बदले समान वेत
जमशेदपुर : टाटा मोटर्स कैंटीन में वर्षो से काम कर रहे कर्मचारियों को आज तक समान काम के बदले समान वेतन नहीं मिलता है। वहीं उसी जगह काम करने वाले कुछ कर्मियों को उनसे काफी ज्यादा वेतन मिलता है। इसे लेकर कैंटीन कर्मियों का प्रतिनिधिमंडल श्रम मंत्री केएन त्रिपाठी से मिला और फरियाद करते हुए न्याय की गुहार लगाई। मंत्री ने मामले को गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई का आश्वासन दिया। श्रम मंत्री से मिलने गए कैंटीन कर्मी केडी सिंह, जेएन झा, एनएस चौधरी, एके तिवारी, एएन सिंह ने बताया कि वे 1981 से टाटा मोटर्स के ठेकेदार एचएन पारिख एंड कंपनी के यहां काम करते हैं। इनका पीएफ 1981 से टाटा मोटर्स कैंटीन के कोड संख्या 2011 के अंतर्गत काटा जाता है, लेकिन अन्य कर्मियों की तरह उन्हें वेतन नहीं दिया जाता है।