Move to Jagran APP

3.50 लाख लोगों को मिलेगी वृद्धा पेंशन : मंत्री

संवाद सहयोगी, जमशेदपुर : झारखंड प्रदेश के श्रम मंत्री केएन त्रिपाठी ने कहा है कि राज्य में 3.50 लाख

By Edited By: Published: Tue, 30 Sep 2014 01:00 AM (IST)Updated: Tue, 30 Sep 2014 01:00 AM (IST)
3.50 लाख लोगों को मिलेगी वृद्धा पेंशन : मंत्री

संवाद सहयोगी, जमशेदपुर : झारखंड प्रदेश के श्रम मंत्री केएन त्रिपाठी ने कहा है कि राज्य में 3.50 लाख लोगों को वृद्धा पेंशन मिलेगी, इसके लिए लाभुकों का चयन कर लिया गया है। 18,006 नए लोगों को इस योजना में शामिल किया गया है। इनमें से सोमवार तक 6,478 लोगों के बैंक खाते में राशि भेज दी गई है, जबकि 10,043 लोगों के खाते खोल दिए गए हैं। इनके खाते में भी 15 अक्टूबर तक पेंशन की राशि भेज दी जाएगी। उक्त जानकारी बिष्टुपुर स्थित तिलक पुस्कालय में सोमवार को जिला कांग्रेस की ओर से आयोजित संवाददाता सम्मेलन में झारखंड के ग्रामीण विकास व श्रम मंत्री केएन त्रिपाठी ने दी। मंत्री ने बताया कि इस मुद्दे पर सोमवार को ही परिसदन में पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त डॉ. अमिताभ कौशल व उपविकास आयुक्त डॉ. लालमोहन महतो के साथ विकास कार्यो की समीक्षा बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को वृद्धा पेंशन के साथ-साथ मनरेगा व सरस्वती योजना में तेजी लाने का निर्देश दिया। मनरेगा में अभी भी वर्ष 2013-14 के करीब 31 करोड़ रुपए खर्च नहीं हो पाए हैं। उन्होंने विधानसभा चुनाव के आचार संहिता लागू होने से पहले इंदिरा आवास का पैसा भी खर्च करने का निर्देश दिया है। बीते 11 सिंतबर को झारखंड सरकार द्वारा शुरू की सरस्वती योजना के तहत किसी भी समुदाय से आने वाले श्रमिक के घर पर बेटी के जन्म लेने पर उसके नाम से पांच साल तक 5000 रुपये फिक्स्ड डिपोजिट किया जाएगा। 18 साल बाद यह राशि एक लाख तक पहुंच जाएगी, जिसका उपयोग बेटियों की शादी में किया जा सकेगा। इसके अलावा इन बेटियों को छात्रवृति का लाभ भी मिलेगा। इस योजना में सभी जाति के लोग शामिल किए गए हैं। राज्य सरकार ने असाध्य रोगियों के लिए भी अलग कोष की व्यवस्था करायी है। प्रेस वार्ता में कांग्रेस के जिला अध्यक्ष विजय खां, जम्मी भास्कर, रामाश्रय प्रसाद, जयप्रकाश शर्मा समेत कई कांग्रेसी उपस्थित थे।

loksabha election banner

--

नेता अच्छा हो तो गठबंधन में बुराई नहीं

जमशेदपुर : यह लोगों की धारणा बन गई है कि गठबंधन की सरकार में विकास नहीं होता। यदि नेता अच्छा हो तो विकास नहीं होने का कोई कारण नहीं होता। ये बातें झारखंड सरकार के ग्रामीण विकास व श्रम मंत्री केएन त्रिपाठी ने कहीं। परिसदन में त्रिपाठी ने कहा कि झारखंड में हेमंत सोरेन के नेतृत्व में चल रही सरकार ने एक साल में इतने काम किए हैं कि यह सरकार एक मिसाल बन गई है। कहा कि विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस व झामुमो सभी गैर भाजपा दलों के साथ महागठबंधन करने के प्रयास जारी हैं। सभी दलों से बातचीत चल रही है, जो भी दल बिना शर्त शामिल होना चाहेंगे, उनका स्वागत है। जहां तक गठबंधन दल के मुखिया या नेता चुने जाने की बात है, तो इसका फैसला यूपीए की अध्यक्ष सोनिया गांधी तय करेंगी। योगेंद्र साव के मामले में त्रिपाठी ने कहा कि कांग्रेस ने अपना काम किया, अब कानून अपना काम कर रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.