रामगढि़या सभा के अध्यक्ष बने जसवीर
By Edited By: Published: Mon, 29 Sep 2014 01:01 AM (IST)Updated: Mon, 29 Sep 2014 01:01 AM (IST)
जागरण संवाददाता, जमशेदपुर : रामगढि़या सभा में रविवार को हुई बैठक में सर्वसम्मति से जसवीर सिंह संधु को रामगढि़या सभा का पुन: अध्यक्ष चुन लिया गया।
इससे पूर्व सभा के अंकेक्षक बलवीर सिंह ने तीन वर्ष के कार्यकाल का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया। तख्त श्री हरिमंदिर साहिब पटना के डेवलपमेन्ट कमेटी के चेयरमैन सरदार शैलेन्द्र सिंह ने खड़े होकर जसवीर सिंह को पुन: सभा का अध्यक्ष पद देने पर सहमति जताई जिसका समर्थन हरभजन सिंह विरदी ने किया। मौके पर ट्रस्टी संता सिंह, बलदेव सिंह, सरदूल सिंह सहित त्रिलोक सिंह, कृपाल सिंह, हरजिन्दर सिंह इन्द्रपाल सिंह व अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। बैठक का संचालन कृति एस बंसल ने किया। अंत में धन्यवाद ज्ञापन जसवीर सिंह अंकुर ने किया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें