युवक की हत्या में मां-बेटी समेत तीन हिरासत में
जागरण संवाददाता, जमशेदपुर :
परसुडीह थाना के करनडीह लाइन टोला के पास हुई युवक की हत्या मामले में पुलिस ने मां-बेटी समेत तीन महिला को हिरासत में लिया है। जिनसे पुलिस की पूछताछ जारी है। वही मृतक की पहचान अब तक नहीं हो पाई है। पहचान को प्रयास जारी हैं। हिरासत में ली गई मां-बेटी और एक महिला ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार की देर रात उनके घर में युवक घुस गया था। जबरन घर में सोने का प्रयास कर रहा था। छेड़खानी कर रहा था। इसका प्रतिरोध उनलोगों ने किया। पास-पड़ोस के लोग जाग गए। युवक को की पिटाई की गई। लाठी-डंडे से पिटाई कर रस्सी से बांध दिया। इसके बाद रेलवे लाइन पर छोड़ दिया। सूचना पर पुलिस युवक को एमजीएम अस्प्ताल ले गई। जहां कुछ समय बाद उसकी मौत हो गई। बताया जाता है कि शुक्रवार को युवक को एक होटल के पास देख गया था। वहां विक्षिप्त जैसा व्यवहार कर रहा था। वह बेहोश होकर गिर गया था। उसे जूता सुंघाया गया और पानी पिलाने के बाद होश आया था। रात में इसी युवक ने ऐसी हरकत की।