बन्ना के मंत्री बनने पर लड्डू वितरण
By Edited By: Published: Mon, 29 Sep 2014 01:01 AM (IST)Updated: Mon, 29 Sep 2014 01:01 AM (IST)
जागरण संवाददाता, जमशेदपुर : कांग्रेस विधायक बन्ना गुप्ता के मंत्री बनने पर जश्न मनाने का सिलसिला जा री है। बिरसानगर प्रखंड कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रामविलास शर्मा के नेतृत्व में बिरसानगर में लड्डू वितरण किया गया। प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष ने बताया कि बिरसानगर कांग्रेस की ओर से बन्ना गुप्ता और कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. अजय कुमार का अभिनंदन किया जाएगा।
उधर, अखिल भारतीय सोनिया गांधी प्रचार दल ने रविवार की सुबह साकची बाजार में लड्डू वितरण किया। प्रचार दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष सूरजकांत नाग ने कहा कि कांग्रेस आलाकमान सोनिया गांधी, राहुल गांधी, झारखंड प्रभारी बीके हरिप्रसाद, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुखदेव भगत व सचिव भरत सिंह बधाई के पात्र हैं जिन्होंने लगातार बन्ना का समर्थन किया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें