गोलमुरी में डिवाइडर से टकरा बाइक सवार की मौत
By Edited By: Published: Wed, 03 Sep 2014 02:09 AM (IST)Updated: Wed, 03 Sep 2014 02:09 AM (IST)
जमशेदपुर : गोलमुरी थाना के टिनप्लेट मुख्य मार्ग पर डिवाइडर से टकरा कर गंभीर रुप से घायल हुए बाइक सवार युवक की मौत टाटा मुख्य अस्पताल में हो गई। उसकी पहचान बिरसानगर जोन संख्या दो के निवासी मताल मैथी 30 के रुप में की गई। गोलमुरी इंस्पेक्टर नेहालुद्दीन ने बताया कि घटना सोमवार की देर रात की है। युवक खुद ही डिवाइडर से टकरा घायल हो गया था। उसके सिर में गंभीर चोट आई थी। इस संबंध में गोलमुरी थाने में शिकायत दर्ज की गई है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें