एमजीएम अस्पताल में अज्ञात ने की आत्महत्या
संवाद सहयोगी, जमशेदपुर : महात्मा गांधी मेमोरियल (एमजीएम) मेडिकल कॉलेज अस्पताल में शनिवार की रात एक अज्ञात व्यक्ति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह में कर्मचारियों की नजर पड़ी तो होमगार्ड के जवानों को बुलाया गया। होमगार्ड के जवानों ने साकची पुलिस को इसकी सुचना दी।
साकची पुलिस ने देखा कि अधेड़ व्यक्ति ने अधीक्षक कार के गेट स्थित लॉकर में फांसी लगा रखा है। इसके बाद उसे पोस्टमार्टम करने को भेजा गया। ज्ञात हो कि मृतक व्यक्ति के आस-पास दो-तीन अज्ञात और भी व्यक्ति रात के दौरान सोते रहे है। वहीं अस्पताल के मरीजों ने होमगार्ड के जवानों पर आरोप लगाते हुए कहा कि रात के दौरान ड्यूटी करने के बजाय सभी होमगार्ड सो जाते है। अस्पताल में क्या हो रहा है, इसकी सुध लेने वाला कोई नहीं होता। कई बार रात के दौरान चोरी व दुष्कर्म की घटनाएं घट चुकी है। मरीजों ने यह भी आरोप लगाया कि अज्ञात व्यक्ति होमगार्ड ऑफिस से मात्र 10 कदम की दूरी पर फांसी लगाया, लेकिन इसके बावजूद भी होमगार्ड के जवानों को मालूम नहीं चल सका। सुबह में साफ-सफाई करने सफाई कर्मचारियों ने गया तो देखा कि अधेड़ व्यक्ति फांसी लगाया हुआ है।