हरहरगुट्टू सार्वजनिक दुर्गा पूजा का भूमिपूजन
By Edited By: Published: Mon, 01 Sep 2014 12:08 PM (IST)Updated: Mon, 01 Sep 2014 12:08 PM (IST)
जागरण संवाददाता, जमशेदपुर : श्रीश्री सार्वजनिक दुर्गापूजा समिति हरहरगुट्टू का 49 वीं दुर्गा पूजन महोत्सव धूम-धाम से मनाई जाएगी। इसके लिए रविवार को सुबह 10 बजे दैनिक एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भूमिपूजन किया गया। भूमिपूजन अनुष्ठान बागबेड़ा थाना प्रभारी राजीव रंजन ने भाग लिया। इस अवसर पर मंदिर पुरोहित बबलू मुखोपाध्याय द्वारा मंत्रोच्चार के साथ बांस को गड़ा गया। इस अवसर पर समिति के बलराम ठाकुर, राकेश झा, रमेश सिंह, शशि गुप्ता, मनोज झा, अवधेश सिंह, रामनारायण, राजकुमार, संजय सिंह, वरुण मुखर्जी, अशोक रजक, मनोज आदि उपस्थित थे।
---
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें