बिहार में गठबंधन की जीत पर बांटे लड्डू
जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कार्यालय तिलक पुस्तकालय में बिहार में कांग्रेस-राजद-जदयू गठबंधन को 10 में से छह सीट मिलने की खुशी में जिलाध्यक्ष विजय खान के नेतृत्व में विजय जुलूस निकाल लोगों के बीच लड्डू वितरण किया गया। इस अवसर पर रामाश्रेय प्रसाद, मनोज यादव, आनंदमय पात्रो, आनंद बिहारी दुबे, राजकिशोर यादव, सुरेशधारी, विजय पांडेय, बीएन सिंह, आरके सहगल, केके शुक्ला, गोल्डी तिवारी, रीना घटक, नलिनी सिन्हा आदि उपस्थित थे। दूसरी ओर जमशेदपुर पश्चिम से कांग्रेस विधायक बन्ना गुप्ता ने कहा कि बिहार, कर्नाटक व पंजाब उप चुनाव में सफलता शंखनाद है। आगामी विधानसभा चुनाव में झारखंड में कांग्रेस 81 में से 60 पर निश्चित सफलता प्राप्त करेगी।
जदयू ने साकची गोलचक्कर पर बिहार विधानसभा के उपचुनाव में गठबंधन को मिली छह सीटों की खुशी में लड्डू बांटे। मौके पर डॉ. पवन पांडेय, अशोक मंडल, कमलजीत कौर गिल, उमेश सिंह, अंजली सिंह, गुफरान खान, परमजीत श्रीवास्तव, रामचंद्र झा, अरूप घोष, गोल्डी सिंह, तरणदीप सिंह, संतोष सामंत, कुमार राव, अनिल प्रसाद, उत्तम कुमार, अंगद राज आदि उपस्थित थे।
जदयू की एक बैठक छोटागोविंदपुर के पटेल क्लब में हुई। जिसमें बिहार में विधानसभा के उपचुनाव में गठबंधन की सफलता पर खुशी जाहिर कर एक-दूसरे को बधाई दी। बैठक में जिले की छह विधान सभा क्षेत्र के उम्मीदवारों की सूची तैयार की गई। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष रमेश कुमार, मुकेश कुमार, डॉ. अर्जुन सिंह, शंकर मुखी, संतोष कालिंदी, बाबूलाल मुर्मू, सुशील कुमार पप्पू, उमेश सिंह, अमरेश सिन्हा, विदेश्वरी प्रसाद, श्याम बिहारी यादव, जयकांत उपस्थित थे।
युवा राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश उपाध्यक्ष राधे प्रसाद यादव व युवा राजद के राष्ट्रीय सचिव पुरेन्द्र नारायण सिंह ने बिहार में गठबंधन को मिली कामयाबी पर खुशी जाहिर कर कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में झारखंड में भाजपा का सफाया हो जाएगा।