भाजपा कार्यकर्ता कांग्रेस में शामिल
By Edited By: Published: Fri, 22 Aug 2014 02:03 AM (IST)Updated: Fri, 22 Aug 2014 02:03 AM (IST)
संवाद सहयोगी, जमशेदपुर : कदमा स्थित कांग्रेस विधायक कार्यालय में गुरुवार को दर्जनों भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस का दामन थामा। इस अवसर पर मुख्य अतिथि विधायक बन्ना गुप्ता शामिल थे। उन्होंने कार्यकर्ताओं का माला पहनाकर स्वागत किया। वहीं दूसरी ओर सोनारी क्षेत्र से भी करीब एक दर्जन लोग झाविमो छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए। इसमें सोनू सिंह, विजेंद्र यादव, राकेश प्रसाद, सोनू महुआ, संजय सिंह, दीपक गोप, राकेश महतो, दिलीप महुआ, सुरेश सिंह, राकेश झा, संजय रजक, प्रकाश पटेल, सोनू सिंह सहित अन्य थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें