अल्पसंख्यक हाई स्कूलों में शिक्षकों की नियुक्ति पर मुहर
जागरण संवाददाता, जमशेदपुर : राज्य सरकार ने कोल्हान सहित राज्य के अन्य प्रमंडलों में सहायता प्राप्त गैर सरकारी अल्पसंख्यक हाई स्कूलों के 77 शिक्षकों की नियुक्ति पर मुहर लगा दी है। इनमें 14 प्रधानाध्यापक तथा 63 सहायक शिक्षक शामिल हैं। माध्यमिक शिक्षा निदेशालय ने इनकी नियुक्ति पर सहमति प्रदान करते हुए इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है। संबंधित स्कूलों की प्रबंध समितियों द्वारा इन शिक्षकों की नियुक्ति की गई थी।
कोल्हान में इन शिक्षकों की नियुक्ति को अनुमोदन
अमृत कौर, बबीता कुमारी, सुरेश सिंह, रविन्दर कौर (गुरुनानक उवि, मानगो) निशा रानी खलखो, किरण बाला मिंज, अंतरा भट्टाचार्या (संत मरीज हिन्दी उवि, बिष्ठुपुर, जमशेदपुर), सबरिना नोवेल एक्का (संत जोसेफ उवि गोलमुरी, जमशेदपुर), मंगल मसीह (संत अगस्टीन उवि, मनोहरपुर), आनंद प्रकाश मिंज, वसुंधरा (श्यामा प्रसाद उवि, जमशेदपुर)।