Move to Jagran APP

मोदी की नीतियों से लोग प्रभावित : मुंडा

By Edited By: Published: Wed, 20 Aug 2014 01:33 AM (IST)Updated: Wed, 20 Aug 2014 01:33 AM (IST)
मोदी की नीतियों से लोग प्रभावित : मुंडा

जागरण संवाददाता, जमशेदपुर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों से प्रभावित होकर पूरे देश में लोग भाजपा को आत्मसात कर रहे हैं। यह कहना था प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा का। अर्जुन मुंडा मंगलवार को जिला भाजपा कार्यालय में बोल रहे थे। इससे पूर्व मुंडा के समक्ष झारखंड ह्यूमैन राइट्स कांफ्रेंस के अध्यक्ष मनोज मिश्रा के नेतृत्व में जेएचआरसी के दर्जनों सदस्य तथा झाविमो नेता हरमल मुर्मू के अलावा अन्य दलों के लोग भाजपा में शामिल हुए। भाजपा में शामिल होने वाले सभी प्रमुख लोगों का अर्जुन मुंडा ने फूलों की माला पहनाकर स्वागत किया। अर्जुन मुंडा ने कहा कि देश चल पड़ा है और हमें भी देश के साथ कदम से कदम मिलाकर चलना है। उन्होंने आह्वान किया कि 21 अगस्त को प्रधानमंत्री के रांची आगमन पर उन्हें सुनने के लिए भारी संख्या में कार्यकर्ता रांची पहुंचें। प्रदेश भाजपा प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले ने कहा कि युवाओं के पार्टी में शामिल होने से विचारधारा को प्रवाह मिलेगा। महानगर अध्यक्ष राजकुमार श्रीवास्तव ने कहा कि समाज के विभिन्न तबके के लोगों के पार्टी से जुड़ने से संगठन और सशक्त होगा। इस अवसर पर मनोज मिश्रा ने कहा कि वह सामाजिक गतिविधियों को विस्तार देने को भाजपा में शामिल हुए हैं। इस अवसर पर मुख्य रूप से लक्ष्मण टुडू, विनोद सिंह, महेशचंद्र शर्मा, अजय श्रीवास्तव, जोगिंदर सिंह जोगी, जीतेंद्र नाथ मिश्रा, राजेश सिंह बम, राम सिंह मुंडा, संजय दुबे, अनिल मोदी, रतन महतो, सतीश सिंह आदि उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.