पुष्पा निषाद के सिर सजा सावन क्वीन का ताज
जागरण संवाददाता, जमशेदपुर : सीपी कबीर क्लब महिला समिति के तत्वावधान में रविवार को टुइलाडुंगरी स्थित सीपी कबीर क्लब परिसर में आयोजित सावन मेला में पुष्पा निषाद को सावन क्वीन चुना गया। महिलाओं के लिए कई तरह की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसकी विजेता मैना देवी, विमला देवी, लता देवी, नूतन साहू, नीलू साहू, सोनी साहू, संगीता साहू, सरिता साहू व पुष्पा साहू को पुरस्कृत किया गया। मेले में नीलू साहू ने ढोकला, नूतन साहू ने चाट, मैना देवी ने इडली-डोसा, कुसुम कुमारी ने पाव भाजी और हेमा साहू ने कॉफी का स्टॉल लगाया था। मुख्य अतिथि डॉ. त्रिपुरा झा, विशिष्ट अतिथि इंदु पात्रो ने मेले को संबोधित करते हुए कहा कि किसी भी समाज की नींव महिला होती है। जिस घर की महिला शिक्षित होगी व घर शिक्षित होगा। छत्ताीसगढ़ी समाज का इतिहास गौरवशाली है और महिलाएं जागरूक हैं। कार्यक्रम को श्यामलाल साहू, भाजपा के गोलमुरी मंडल अध्यक्ष दिनेश कुमार आदि ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता देवकी साहू ने की। स्वागत भाषण सरिता साहू ने और धन्यवाद ज्ञापन हेमा साहू ने किया।
------------
स्नेहा अग्रवाल बनीं सावन क्वीन
जागरण संवाददाता, जमशेदपुर : मारवाड़ी सुवा मंच की सुरभि शाखा के तत्वावधान में रविवार को साकची स्थित होटल जीवा में आयोजित तीज व सिंधारा उत्सव में स्नेहा अग्रवाल को सावन क्वीन चुना गया। यह खिताब हासिल करने के लिए इस प्रतियोगिता में शामिल कुल 25 महिलाओं को कई प्रतियोगी दौर से गुजरना पड़ा। सभी प्रतियोगियों से पहले कैटवॉक कराया गया। इसके बाद उनसे राजस्थानी संस्कृति पर आधारित सामान्य ज्ञान के प्रश्न पूछे गए। इसमें स्नेहा अग्रवाल को पहला और अंजू चेतानी को दूसरा स्थान प्राप्त हुआ। स्नेहा अग्रवाल और अंजू तेचानी को सावन क्वीन का ताज पहनाया गया। कार्यक्रम में सुरभि शाखा की अध्यक्ष संशीला संघी, सचिव अलका अग्रवाल, संयोजिका श्रद्धा मूनका, सुनीता रिंगसिया व संजना अग्रवाल सहित लगभग 100 महिलाएं शामिल थीं।
------------
पुरस्कृत हुए प्रतियोगिताओं के विजेता
जागरण संवाददाता, जमशेदपुर : अखिल भारतीय मारवाड़ी सम्मेलन, सोनारी की महिला मंडल द्वारा सोनारी स्थित राजस्थान भवन में आयोजित सावन तीज उत्सव अंतिम दिन रविवार को विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। चित्रांकन प्रतियोगिता में कशिश नरेडी प्रथम, रश्मि अग्रवाल को द्वितीय पुरस्कार दिया गया। रंगोली प्रतियोगिता में प्रिया अग्रवाल को प्रथम व श्रद्धा शर्मा को द्वितीय पुरस्कार मिला। मेहंदी रचाओ प्रतियोगिता में नीमा अग्रवाल को पहला और प्रिया शर्मा को दूसरा पुरस्कार मिला। विजेताओं के साथ ही प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले सभी बच्चों को सांत्वना पुरस्कार दिए गए। कार्यक्रम के दौरान कन्या भ्रूण हत्या पर आधारित नाटक का मंचन किया गया। महिलाओं ने राजस्थानी लोक नृत्य फायर डांस भी मनमोहक ढंग से प्रस्तुत किया। महिलाओं के लिए नृत्य प्रतियोगिता और सामाजिक जागरूकता के अन्य कार्यक्रम आयोजित किए गए। आयोजन में शाखा अध्यक्ष अनिता अग्रवाल, शालिनी अग्रवाल, कुसुम नरेडी, चंदा शर्मा, वर्षा आगीवाल, विमला शर्मा व संतोष गुप्ता आदि ने सक्रिय भूमिका निभाई।