पियानो-वायलिन की जुगलबंदी ने किया मंत्रमुग्ध
जागरण संवाददाता, जमशेदपुर :
जमशेदपुर स्कूल ऑफ म्यूजिक की ओर से रविवार को रूसी मोदी सेंटर फॉर एक्सीलेंस के आडिटोरियम में वेस्टर्न क्लासिकल म्यूजिक का जबरदस्त हुआ जिसमें लोग पियानो व वायलिन की जुगलबंदी पर मंत्रमुग्ध हो गए। इसमें शहर के छात्र-छात्राओं ने पियानो व वायलिन पर हेडेन, रोले, शूबर्ट, बाक, बीथोवेन व मोजार्ट जैसे पाश्चात्य शास्त्रीय संगीत प्रस्तुत किए, वहीं कोलकाता के पेशेवर वायलिन वादक सौमित्र बायपारी ने भी निखिल डिसूजा के कोलकाता से आए ग्रुप ने भी गायन-वादन से समां बांध दिया। इनके अलावा इसमें शहर की जिन प्रतिभाओं ने अपनी प्रस्तुति दी, उसमें शरण्या, टेस जोजो, इस्मित कौर, हृदय खारा, जॉन जोस, चिरंजती महापात्र, वरुण शर्मा, एकांतिका चौधरी, जेन जोस, आकर्ष सिन्हा, वायलिन पीयूष आगीवाल, रिमिल कुंकल, तान्या पी. बत्तीवाला, ऋषभ अग्रवाल, रूद्रांशु दत्ता, मैलकम केस्टिलिनो, अभिषेक कसेरा, मिशेल केस्टिलिनो, अर्क बासु आदि शामिल थे। कार्यक्रम का संचालन रोनाल्ड डिकोस्टा ने किया, जबकि इस अवसर पर सेंट मेरीज स्कूल बिष्टुपुर के प्राचार्य फादर डेविड, जुस्को के प्रबंध निदेशक आशीष माथुर, डॉ. हरप्रीत सिंह, डिकी मोदी समेत बच्चों के माता-पिता व परिजन भी उपस्थित थे। ज्ञात हो कि जमशेदपुर स्कूल ऑफ म्यूजिक डिकोस्टा मेंशन बिष्टुपुर में संचालित होता है।