शिव मंदिर साकची की कांवर यात्रा आज
By Edited By: Published: Mon, 28 Jul 2014 01:05 AM (IST)Updated: Mon, 28 Jul 2014 01:05 AM (IST)
जमशेदपुर : सावन की तीसरी सोमवारी को साकची शिव मंदिर की ओर से कांवर यात्रा का आयोजन किया जाएगा। यह यात्रा स्वर्णरेखा घाट मानगो से सुबह 5.30 बजे शुरू होगी। यहां से यात्रा में शामिल लोग सिर पर कलश लेकर शिव मंदिर पहुंचेंगे। इसके बाद भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया जाएगा। इस यात्रा का यह दूसरा वर्ष है। मंगलवार को भगवान भोलेनाथ का सहस्र घट होगा। मंदिर समिति के लोग तैयारियों में जुटे हुए हैं। यह जानकारी अशोक कुमार खंडेलवाल ने दी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें