जरूरत पर गठबंधन को तैयार : दुलाल
-फोटो-27पीएसडीपी01-बैठक को संबोधित करते पूर्व मंत्री दुलाल भुईया
जमशेदपुर : रविवार को परसुडीह दुर्गा महल में झारखंड विकास मोर्चा की बैठक प्रखंड अध्यक्ष रूद्रो मुंडा की अध्यक्षता में हुई। बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे पार्टी के केन्द्रीय सचिव दुलाल भुइयां ने कहा कि आगामी 24 अगस्त को परसुडीह दुर्गा महल में 69 बूथ के कार्यकर्ताओं के बीच पार्टी का महासम्मेलन होगा। इसमें विधान सभा चुनाव को लेकर संगठन को मजबूत करने को लेकर विशेष चर्चा की जायेगी। उन्होंने कहा कि बाबूलाल मरांडी को मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठने के लिए कार्यकर्ताओं में जोश भरने का भी काम किया जायेगा। जरूरत पड़ी तो अन्य दलों के साथ गठबंधन भी किया जायेगा। उन्होंने कहा कि सम्मेलन में ज्यादा से ज्यादा कार्यकर्ता हिस्सा लें, इसके लिए पूर्व में ही सभी कार्यकर्ताओं को सूचित कर दिया जायेगा। बैठक में पार्टी के महामंत्री पीके करुआ, सपन करुआ, प्रेम कर्मकार, आशीष हलदार, मंगल कर्मकार, स्वेता प्रसाद, संजीव कुमार समेत अन्य उपस्थित थे।