निरुप ने किया मतदान, फिर खाया उपमा
By Edited By: Published: Fri, 18 Apr 2014 01:00 AM (IST)Updated: Fri, 18 Apr 2014 01:00 AM (IST)
जमशेदपुर : जमशेदपुर लोकसभा चुनाव में झामुमो प्रत्याशी निरुप महंती ने सुबह साढ़े सात बजे डीबीएमएस स्कूल में मतदान किया। वह अपनी पत्नी रूपा महंती के साथ सुबह सवा सात बजे घर से निकले। मतदान के बाद सीधे अपने घर लौटे। 'पहले मतदान, फिर जलपान' के सूत्रवाक्य को अपनाते हुए घर में उपमा व गर्मागर्म कॉफी पीने के बाद क्षेत्र में निकले। टेल्को, साकची, कदमा, सोनारी आदि का भ्रमण करते हुए पति-पत्नी ने कार्यकर्ताओं को गर्मी से बचने के लिए पानी पीते रहने की सलाह दी। रूपा महंती ने कहा कि यह उनके जीवन का सबसे महत्वपूर्ण दिन था, क्योंकि उन्होंने अपने पति के लिए मतदान किया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें