Move to Jagran APP

चिमनी भट्ठे में छापा, दो गिरफ्तार

बड़कागांव : जिला भूतत्व खनन विभाग हजारीबाग द्वारा बड़कागांव थाना क्षेत्र के कोयलंग-पतरा गांव स्थित दो

By JagranEdited By: Published: Sat, 18 Nov 2017 10:20 PM (IST)Updated: Sat, 18 Nov 2017 10:20 PM (IST)
चिमनी भट्ठे में छापा, दो गिरफ्तार
चिमनी भट्ठे में छापा, दो गिरफ्तार

बड़कागांव : जिला भूतत्व खनन विभाग हजारीबाग द्वारा बड़कागांव थाना क्षेत्र के कोयलंग-पतरा गांव स्थित दो चिमनी ईट भट्ठा पर छापामारी कर डंप किया गया। लगभग 5 टन अवैध कोयला जब्त करते हुए दोनों चिमनी भट्ठा के मुंशी को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार मुंशी र¨वद्र महतो पिता अंदु महतो ग्राम मिर्जापुर थाना बड़कागांव का निवासी है, जो रणबीर महतो के चिमनी ईट भट्ठे में मुंशी का काम कर रहा था। वही दूसरा मुंशी नंदकिशोर महतो पिता दशरथ महतो ग्राम गंगा दोहर थाना बड़कागांव का रहने वाला है इस संबंध में बड़कागांव थाना कांड संख्या 195 / 17 के तहत मामला दर्ज करते हुए दोनों गिरफ्तार मुंशी को हजारीबाग जेल भेज दिया गया एवं दोनों ईट भट्ठा मालिक को भी नामजद अभियुक्त बनाया गया है। मामला सहायक खनन पदाधिकारी दारोगा राय के बयान पर किया गया है। अभियान में दरोगा राय के अलावा बड़कागांव थाना के जमादार गो¨वद प्रसाद यादव एवं दर्जनों पुलिस के जवान शामिल थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.