जमीन से जुड़ें, मजबूत होगा संगठन : सुदेश
हजारीबाग : कोई भी सरकार जनता के सपनों और उम्मीदों का आधार होती है। जनता की जायज मांगों और अपेक्षाओं
हजारीबाग : कोई भी सरकार जनता के सपनों और उम्मीदों का आधार होती है। जनता की जायज मांगों और अपेक्षाओं पर उसे खरा उतरना होगा। हमारी पार्टी जनता के मुद्दों को उठाने का कार्य करती है। लेकिन हम तभी सफल होंगे जब कार्यकर्ता जमीन से जुड़ कर पार्टी को मजबूत बनाने का कार्य करेंगे। संगठन को मजबूर बनाने के लिए वे खुद अपने स्तर पर मॉनेट¨रग करेंगे। यह बातें आजसू के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो ने कहीं। वे शनिवार को मटवारी स्थित होटल विनायक में आजसू के जिला कार्यकर्ता सम्मेलन को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे।
सुदेश ने कहा कि पार्टी को मजबूत बनाने के लिए वे खुद प्रखंड स्तर पर जाएंगे। सक्रिय कार्यकर्ता को बेहतर पार्टी में बेहतर स्थान दिया जाएगा। कहा कि कार्यकर्ता अपनी सक्रियता बढ़ाए। पार्टी की नीतियों का गांव-गांव और पंचायत स्तर पर प्रसार होना चाहिए।
इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में पार्टी के केंद्रीय प्रवक्ता डॉ. देशशरण भगत, केंद्रीय उपाध्यक्ष हसन अंसारी, बड़कागांव विधान सभा प्रभारी रौशन लाल चौधरी, सदर विस प्रभारी विधान सभा प्रभारी प्रदीप प्रसाद, मांडू विस प्रभारी तिवारी महतो, बरकट्ठा विस प्रभारी प्रदीप कुमार मेहता, बरही विस प्रभारी राज ¨सह चौहान सहित जिला कमेटी के सभी पदाधिकारी, सभी प्रखंड एवं नगर स्तर के पदाधिकारी, पंचायत स्तर के पदाधिकारी शामिल थे।
विशिष्ट अतिथि डॉ. देशशरण भगत ने कहा कि हमारी पार्टी का अपना स्वतंत्र अस्तित्व और जनाधार है। हमें इसे और मजबूत बनाना होगा। केंद्रीय उपाध्यक्ष हसन अंसारी ने कहा कि कार्यकर्ता पूरी तरह से जनसमस्याओं को लेकर सक्रिय हो जाएं। पार्टी की नीतियों को घर-घर तक पहुंचाना है। सदर विधान सभा प्रभारी प्रदीप प्रसाद ने कहा कि कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़ हैं। उनके बल पर ही पूरा संगठन चलता है। हम अधिक से अधिक संख्या में लोगों को पार्टी से जोड़ने का प्रयास करेंगे।