विकलांग विद्यालय के बच्चों की स्वास्थ्य जांच
By Edited By: Published: Sun, 08 Jul 2012 10:48 PM (IST)Updated: Sun, 08 Jul 2012 10:49 PM (IST)
हजारीबाग : भारत विकास परिषद के संस्थापक डॉ. सूरज प्रकाशजी की जयंती के मौके पर परिषद की जिला इकाई द्वारा विकलांग विद्यालय के बच्चों की निश्शुल्क स्वास्थ्य जांच की गई। सामाजिक समस्या निवारण एवं कल्याण संस्थान द्वारा संचालित विद्यालय के बच्चों का स्वास्थ्य व दंत परीक्षण परिषद के सदस्य डॉ. मेजर एके सिंह, डॉ. एके शर्मा तथा डॉ. राजीव रंजन द्वारा किया गया। कुल 22 लड़कों व 25 लड़कियों की स्वास्थ्य जांच हुई तथा दवा वितरण किया गया। इस मौके पर संस्थान के सचिव मनीष कुमार सिन्हा सहित परिषद के मनीष चंद्रा, अशोक कुमार वर्मा, कैप्टन अरूण कुमार सिंह, श्याम सुंदर अग्रवाल, छटू महतो, अशोक गुप्ता, शैलेश कुमार गुप्ता आदि मौजूद थे।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें