बालू लदा ट्रैक्टर जब्त, मालिक गिरफ्तार
बड़कागांव : मुख्यमंत्री जनसंवाद में शिकायत के बाद हजारीबाग खनन विभाग ने बड़कागांव में छापेमारी कर अवैध
By JagranEdited By: Published: Thu, 20 Jul 2017 08:11 PM (IST)Updated: Thu, 20 Jul 2017 08:11 PM (IST)
बड़कागांव : मुख्यमंत्री जनसंवाद में शिकायत के बाद हजारीबाग खनन विभाग ने बड़कागांव में छापेमारी कर अवैध बालू लदे एक ट्रैक्टर को जब्त कर लिया। साथ ही ट्रैक्टर मालिक सह चालक ग्राम सोनपुरा निवासी ओमप्रकाश महतो को गिरफ्तार कर लिया। खनन विभाग के अधिकारी दारोगा प्रसाद राय व बड़कागांव पुलिस ने संयुक्त रूप से छापेमारी कर उक्त ट्रैक्टर को जब्त किया गया। बताया जाता है कि बड़कागांव में अवैध रूप से बालू उठाव एवं ढुलाई को लेकर मुख्यमंत्री जनसंवाद में शिकायत दर्ज कराई गई थी। जनसंवाद ने हजारीबाग खनन विभाग को कार्रवाई करने का निर्देश मिला व इसके बाद कार्रवाई की जाएगी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें