हजारीबाग के नवादा में असामाजिक तत्वों ने तोड़ी प्रतिमा, तनाव
मंदिर की प्रतिमा तोड़े जाने के बाद हजारीबाग में तनाव की स्थिति बनी हुई है।
By Sachin MishraEdited By: Published: Fri, 14 Jul 2017 01:49 PM (IST)Updated: Fri, 14 Jul 2017 02:14 PM (IST)
हजारीबाग, जेएनएन। झारखंड के हजारीबाग में विष्णुगढ़ के नवादा स्थित मां बागेश्वरी मंदिर के बाहर बनी प्रतिमा को असामाजिक तत्वों ने क्षतिग्रस्त कर दिया। इस कारण वहां माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है।
घटना की जानकारी मिलते ही वहां पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। वहीं, इस घटना के विरोध में लोगों ने विष्णुगढ़ हजारीबाग मार्ग को जाम कर दिया।
इस बीच, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। वहीं, इस घटना के बाद से लोगों में भय है।
यह भी पढ़ेंः चारा घोटालाः लालू ने अपने बचाव में दो गवाहों की गवाही दर्ज करवाई
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें