रिमझिम बारिश के बीच निकली कलशयात्रा
हजारीबाग : परम पूज्य संत शिरोमणि आचार्य 108 श्री विद्यासागर जी महाराज का 50वां दीक्षा दिवस हजारीबाग
हजारीबाग : परम पूज्य संत शिरोमणि आचार्य 108 श्री विद्यासागर जी महाराज का 50वां दीक्षा दिवस हजारीबाग नगर में बुधवार को धूमधाम से मनाया गया। संयम स्वर्ण जयंती महामहोत्सव के अवसर पर रिमझिम बारिश के बीच कलशयात्रा निकाली गई।
कलशयात्रा में पांच मुख्य कलश एवं 45 अन्य कलशों के साथ सभी जैन महिलाएं केसरिया वस्त्र एवं पुरुष श्वेत वस्त्र पहनकर शोभायात्रा में शामिल हुए। आचार्य श्री का दीक्षा 1968 में हुआ था। इस अवसर पर दोनों दिगंबर जैन मंदिर में आचार्य श्री की पूजा-पाठ का कार्यक्रम भी हुआ। मीडिया प्रभारी विजय लुहाडिया ने बताया कि कार्यक्रम के संयोजक राजेश पटौदी, अरुण पाटनी, अमर विनायका, अमित पाटोदी, अभय छाबड़ा, आलोक कासलीवाल व अभय बोहरा थे। यह भी बताया कि संयम स्वर्ण महोत्सव के अंतर्गत नगर में सार्वजनिक स्थल पर संयम कीर्ति स्तंभ स्थापित जल्द किया जाएगा। समाज के महामंत्री पवन अजमेरा ने कहा कि इस स्तंभ के माध्यम से जैन समाज पर्यावरण जागरूकता एंव स्वच्छता का जन संदेश प्रचारित करेगा। समाज के अध्यक्ष धीरेन्द्र सेठी ने कहा की दीक्षा उत्सव की आत्मीय स्मृति को स्थाही बनाने में यह र्कीति स्तंभ एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में रेखांकित होगा। विजय लुहाडिया ने बताया कि संध्या में महाआरती का आयोजन हुआ जिसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम व भक्ति संगीत का आयोजन हुआ। संयुक्त महामंत्री सुबोध सेठी ने बताया कि महोत्सव को लेकर दोनों मंदिरों को विशेष रूप से सजाया गया है। पूरे भारतवर्ष में संयम स्वर्ण जंयती महामहोत्सव मनाया जा रहा है।