डेंटल कॉलेज को मिला पुरस्कार
हजारीबाग : लखनऊ में आयोजित डायलोग इंडिया एकेडमी अवार्ड कार्यक्रम में पूरे देश के कई उच्चस्तरीय शिक्ष
हजारीबाग : लखनऊ में आयोजित डायलोग इंडिया एकेडमी अवार्ड कार्यक्रम में पूरे देश के कई उच्चस्तरीय शिक्षण संस्थानों ने भाग लिया था। इस कार्यक्रम में प्रथम चरण में उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, असम और उत्तर पूर्व के राज्यों की रैं¨कग जारी की गई। श्रेष्ठ संस्थानों को पुरस्कृत किया गया। झारखंड में संचालित तीन डेंटल कॉलेज में हजारीबाग कॉलेज ऑफ डेंटल साइंसेस एंड हॉस्पिटल को प्रथम पुरस्कार से नवाजा गया।
इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि यूपी विधान सभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित एवं विशिष्ट अतिथि में पूर्व सचिव भारत सरकार कमल टावरी, अमिताभ ठाकुर सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे। इस कार्यक्रम में हजारीबाग डेंटल कॉलेज के सीईओ शेखर चौधरी ने प्रतिनिधित्व किया था। इस उपलब्धि को लेकर कॉलेज परिसर मे खुशी का माहौल बना हुआ है। कॉलेज के सचिव प्रवीण श्रीनिवास ने इसका श्रेय कॉलेज के लोगों को दिया है। पुरस्कृत होने वाले शिक्षण संस्थानों में जीएलए विश्वविद्यालय मथुरा, क¨लगा विश्वविद्यालय भुवनेश्वर, हिमालयन विश्वविद्यालय अरुणाचल प्रदेश, दिव्यांग के लिए शिक्षा क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए जगद्गुरु रामभद्राचार्य हैंडीकैप्ड यूनिवर्सिटी चित्रकूट, बाबू बनारसीदास विश्वविद्यालय लखनऊ, एरा मेडिकल कॉलेज लखनऊ, हजारीबाग कॉलेज ऑफ डेंटल साइंस एंड हॉस्पीटल आदि संस्थान शामिल हैं।