खरना में महारुद्र यज्ञ 30 से
विष्णुगढ़ : प्रखंड के खरना के बुढ़वाडीह में आयोजित महारुद्र यज्ञ कलश यात्रा के साथ 30 मई से शुरू होग
विष्णुगढ़ : प्रखंड के खरना के बुढ़वाडीह में आयोजित महारुद्र यज्ञ कलश यात्रा के साथ 30 मई से शुरू होगा। यह जानकारी खरना पंसस चुनूलाल सोरेन ने दी।
उन्होंने बताया कि गांव में बने मंदिर में शिव परिवार के अलावा हनुमान, दुर्गा जी, राधा कृष्ण एवं सरस्वती जी की प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर आयोजित महारुद्र यज्ञ का समापन सात जून को किया जाएगा। यज्ञ संपन्न कराने को लेकर पं. वीरेंद्र शास्त्री को आमंत्रित किया गया है। यज्ञ की तैयारी पूरी कर ली गई है। गांव में यज्ञ के आयोजन को लेकर उत्साह है। यज्ञ को सफल बनाने में गांव के भीम महतो, माधो महतो, दशरथ महतो, अशोक भाई पटेल, भागीरथ महतो, तुलसी महतो, वकील महतो, तुलेश्वर महतो, द्वारिका महतो, भीखन महतो, होरिल महतो, करम महतो, वंशी महतो, सुनील ¨सह, जुगेश्वर महतो आदि गंभीरता से जुटे हैं।