शतरंज से सक्रिय होता है मस्तिष्क : कुमार
हजारीबाग : डीवीसी सभागार में आयोजित तीन दिवसीय शतरंज प्रतियोगिता का उद्घाटन डीवीसी के उपनिदेशक संजय
हजारीबाग : डीवीसी सभागार में आयोजित तीन दिवसीय शतरंज प्रतियोगिता का उद्घाटन डीवीसी के उपनिदेशक संजय कुमार, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डीवीसी इंद्रजीत सिन्हा, शतरंज के जिलाध्यक्ष सेवानिवृत्त डीएसपी विजय कुमार ¨सह ने शतरंज की चाल चलकर किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डीवीसी के उपनिदेशक संजय कुमार ने कहा कि खेलों में शतरंज और पुस्तकों में गीता पढ़ने से मान, मर्यादा के साथ-साथ सम्मान बढ़ता है। साथ ही मस्तिष्क सक्रिय होता है।
उन्होंने कहा कि देश में बहुत से खेल हैं। अभिभावक भी आजकल बच्चों को क्रिकेट जैसे खेल खेलने के लिए प्रोत्साहित कर रहे हैं। इससे शारीरिक विकास तो होगा लेकिन मानसिक विकास नहीं होगा। मानसिक विकास के लिए शतरंज और आत्मिक शक्ति के लिए गीता पढ़ने की सख्त आवश्यकता है। विषय प्रवेश जिलाध्यक्ष विजय कुमार ¨सह ने कराया। उन्होंने कहा कि जिले में शतरंज के विकास की अपार संभावनाएं हैं। आयोजन संबंधित कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए बताया कि 50 खिलाड़ी जिलास्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा ले रहे हैं। जिलास्तर पर चयनित खिलाड़ी एक से चार जून तक रांची में आयोजित राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। मौके पर मुखिया सह सदस्य जिला समिति अरुण यादव, सचिव राजन कुमार साहा, दीपक कुमार साहा, मनोज कुमार सहित कई लोग उपस्थित थे।