झारखंड में विधवा से छह युवकों ने किया दुष्कर्म, दो हिरासत में
हजारीबाग में विधवा से छह लोगों ने दुष्कर्म किया। पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है।
बरही, जेएनएन। झारखंड के हजारीबाग में विधवा से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है।
जानकारी के मुताबिक, बरही थानातर्गत बजालाडीह तालाब व जंगल के पास डपोक गांव की 32 वर्षीय विधवा महिला के साथ गैंग रेप एवं आपत्तिजनक वीडियो वाट्स एप के जरिये वायरल करने के मामले में पीड़िता के आवेदन के आधार पर बरही थाने में बुधवार की शाम प्राथमिकी दर्ज की गई है।
दर्ज प्राथमिकी में बजलाडीह ग्राम निवासी युवक महेश सिंह (पिता भातू सिंह) को नामजद आरोपी बनाते हुए अन्य अज्ञात पांच युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, गत 12 मई को महिला विजैया में एक डॉक्टर के पास गई थी। डॉक्टर के नहीं मिलने पर वापस घर लौट रही थी। इसी बीच, उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। उसे धमकी भी दी गई कि वह किसी को कुछ नहीं बतलाएगी।
वहीं, पीड़िता ने आपत्तिजनक वीडियो बनाकर वाट्सएप के माध्यम से वायरल करने, उसका मोबाइल व 1600 रुपये लेने का भी आरोप लगाया है। बरही थाना में कांड संख्या 132/17 दर्ज किया गया। भादवि की धारा 376 (डी), 379, 506 एवं 67 (ए) आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने इस संबंध में दो युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ करते हुए मामले की छानबीन कर रही है।
यह भी पढ़ेंः शादी का झांसा देकर आठ साल तक करता रहा यौन शोषण
यह भी पढ़ेंः बचने के लिए पुल से कूदी युवती, जख्मी हुई फिर भी नहीं बची आबरू