झील पर गंदगी फैलाई तो जुर्माना
हजारीबाग : शहर के हॉट स्पॉट हजारीबाग झील को स्वच्छ और सुंदर बनाने रहने की मुहिम को जिला प्रशासन ने ए
हजारीबाग : शहर के हॉट स्पॉट हजारीबाग झील को स्वच्छ और सुंदर बनाने रहने की मुहिम को जिला प्रशासन ने एक कदम और आगे बढ़ाया है। पहले झील की सफाई का जिम्मा एसपी ने स्वयं जवानों के साथ उठाया तो अब उपायुक्त ने इसकी स्वच्छता को लेकर नए निर्देश जारी किए हैं।
इसके तहत झील में किसी भी प्रकार की गंदगी फैलाते पकड़े जाने पर जुर्माना वसूला जाएगा। जुर्माना की राशि भी 500 रुपये निर्धारित कर दी गई है। उपायुक्त ने इसका जिम्मा नगर निगम को सौंपा है। इसके लिए अलग टीम बनाने को कहा गया है। स्वच्छता के साथ-साथ प्रदूषण फ्री जोन भी झील को बनाया जाएगा। इसके लिए सुबह झील इलाके से वाहनों की गतिविधि पर भी रोक होगी। इसके लिए बैरिके¨डग भी जा रही है। यहां मौजूद पेड़ों में किसी भी प्रकार की होर्डिग, पोस्टर लगाने पर भी पाबंदी होगी। झील में लगी होर्डिग को ठोका पाए जाने पर निगम जुर्माना वसूलेगा। त्रिमूर्ति चौक से लेकर पूरे झील इलाके तक का क्षेत्र ग्रीन जोन होगा।
-------------
एक सप्ताह के अंदर लगाए जाएंगे बैनर
उपायुक्त रविशंकर शुक्ला ने झील पर नई कवायद से पहले एक सप्ताह का समय इसकी तैयारियों को लेकर दिया है। इसे लेकर नगर निगम को सूचना पट और बैनर लगाने को कहा गया है। 50 से अधिक सूचना पट में झील को लेकर नए निर्देशों की जानकारी दी जाएगी।
-----------
स्वयंसेवी संस्था को दिया गया है गोद
इससे पूर्व झील को स्वच्छ रखने के लिए स्वयंसेवी संस्था को भी जोड़ा गया है। उऐ तीनों झीलों के अलग-अलग हिस्से में सफाई की जिम्मेदारी दी गई है। इसका असर भी दिखना प्रारंभ हो गया है। झील के कई किनारों से गंदगी हटाई जा चुकी है।
------------
शहर के बीचोंबीच स्थित झील हजारीबाग का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा है। यहां काफी संख्या में लोग जुटते हैं। इसकी सफाई हम सबकी जिम्मेदारी है। इसे देखते हुए ही अब झील पर गंदगी फैलाने वालों से जुर्माना वसूला जाएगा।
-रविशंकर शुक्ला, उपायुक्त, हजारीबाग