तंबाकू नियंत्रण को लेकर जागरूकता अभियान
केरेडारी: प्रखंड में तंबाकू नियंत्रण को लेकर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसे लेकर राष्ट्रीय
केरेडारी: प्रखंड में तंबाकू नियंत्रण को लेकर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसे लेकर राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के तहत प्रखंड
के शिक्षण संस्थानों में जागरूकता को लेकर प्रखंड के राजकीय कन्या मध्य
विद्यालय और कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय में तंबाकू क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें कन्या मध्य विद्यालय की छात्रा सोनी कुमारी
ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले छात्र छत्राओं कोसंस्था के लोगों ने पुरस्कृत कर सम्मानित किया। वहीं मौके पर मौजूद प्रभारी चिकित्सक कुमार संजीव ने तंबाकू से होने वाली बीमारियों के बारे में विस्तृत रूप से बच्चों को जानकारी दी। जबकि डॉ कुमार रंजन ने बताया की सार्वजनिक एवं शिक्षण संस्थानों के
100 गज की दूरी पर धुम्रपान निषेध माना गया है। जो लोग पकडे जाते
है तो धारा 21, 22 व 23 के तहत जेल व जुर्माना दोनों हो सकता हैं।
मौके पर उपमुखिया अमेरिका महतो, नंदलाल प्रसाद, शिक्षक मृत्युजंय कुमार,
गीता देवी, प्रधानाध्यापिका पूनम कुमारी, वार्डन दीपा टोप्पो समेत सैकड़ों
स्कूली बच्चे उपस्थित थे।