Move to Jagran APP

छेड़खानी के आरोपी की पिटाई, पुलिस को सौंपा

टाटीझरिया : टाटीझरिया बेडमक्का गांव में एक मनचले की ग्रामीणों ने जमकर पिटाई कर दी। इसके बाद पुलिस क

By JagranEdited By: Published: Mon, 27 Mar 2017 06:39 PM (IST)Updated: Mon, 27 Mar 2017 06:39 PM (IST)
छेड़खानी के आरोपी की पिटाई, पुलिस को सौंपा
छेड़खानी के आरोपी की पिटाई, पुलिस को सौंपा

टाटीझरिया : टाटीझरिया बेडमक्का गांव में एक मनचले की ग्रामीणों ने जमकर पिटाई कर दी। इसके बाद पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। बताया जाता है कि शनिवार की अहले सुबह गांव की 28 वर्षीय महिला नित्य की भांति शौच के लिए बाहर जा रही थी। इस दौरान उसके पीछे से आ रहा अधेड़ 52 वर्षीय दिलावर मियां (पिता बढ़न मियां) ने उसके साथ छेड़खानी कर दी। महिला के शोर करने पर ग्रामीणों ने जरगा गांव तक पीछा करने के बाद उसे पकड़ा। जहां से उसे गांव लाया गया। इसके बाद जमकर उसकी धुनाई की गई और उसे बांधकर रखा गया। बाद में इचाक थाना पुलिस आकर उसे अपने साथ ले गई। हालांकि इस मामले में किसी भी पक्ष ने आवेदन नहीं दिया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.