Move to Jagran APP

जनता के साथ अन्याय बर्दाश्त नहीं : विधायक

बरही : बरही -हजारीबाग फोरलेन निर्माण कार्य कर रही रामकी कंपनी के अधिकारियों के मनमानी के खिलाफ कांग्

By JagranEdited By: Published: Mon, 27 Mar 2017 05:57 PM (IST)Updated: Mon, 27 Mar 2017 05:57 PM (IST)
जनता के साथ अन्याय बर्दाश्त नहीं : विधायक
जनता के साथ अन्याय बर्दाश्त नहीं : विधायक

बरही : बरही -हजारीबाग फोरलेन निर्माण कार्य कर रही रामकी कंपनी के अधिकारियों के मनमानी के खिलाफ कांग्रेस ने बरही में जन आक्रोश सभा कर बिगुल फूंका। जनसभा में बरही व पदमा प्रखंड के ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी। कार्यक्रम हजारीबाग रोड के किनारे युवराज रेस्तरां के समीप किया गया। इस सभा का आयोजन बरही विधायक मनोज कुमार यादव के नेतृत्व में किया गया।

loksabha election banner

इस मौके पर विधायक मनोज यादव ने सभा को संबोधित करते कहा कि राम-की कंपनी के अधिकारियों की मनमानी नहीं चलेगी। स्थानीय लोगों को प्राथमिकता के साथ योग्यतानुसार काम देना होगा। हम लोग कानून व्यवस्था पर विश्वास करते हैं। विकास कार्य के पक्षधर हैं, लेकिन अगर कंपनी द्वारा कानून को अनदेखी कर स्थानीय लोग पर जुल्म करती है। उन्हें टीपीसी उग्रवादी के नाम पर डराया धमकाया जाता है। वे इसे कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे। व्यापक स्तर पर आंदोलन होगा। रामनवमी पर्व के बाद गांव-गांव में जन जागरुकता अभियान चलेगा। कंपनी के लोग सुधरे नहीं तो जनता उसे उखाड़ फेंकने की भी ताकत रखती है।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रमेश ठाकुर ने कहा कि कंपनी को स्थानीय लोगों को काम देना होगा। कंपनी के लोग मनमानी करने से बाज आए।

जिप प्रतिनिधि मो. क्यूम अंसारी ने कहा कि स्थानीय लोगों को कंपनी प्राथमिकता के साथ योग्यतानुसार काम दे। यहां तो मजदूर तक को बाहर से लाया जा रहा है। चौपारण जिप सदस्य रामस्वरूप पासवान ने कहा कि विकास कार्य का हम विरोध नहीं कर रहे, लेकिन हम जनता के हक व अधिकार मांगने से पीछे नहीं हटेंगे।

कांग्रेस जिला महामंत्री सोनू गोप ने कहा कि जनता के मांग को लेकर व्यापक जन आंदोलन होगा कंपनी का गुंडागर्दी नहीं चलेगी। सभा में मंच संचालन प्रखंड अध्यक्ष इकबाल रजा ने करते हुए कहा कि कंपनी के अधिकारियों की धमकी व जुल्म का जोरदार विरोध होगा।

डीसी के नाम सौंपा ज्ञापन:

सभा के दौरान डीसी के नाम एसडीओ को ज्ञापन सौंपा गया। इसमें हजारीबाग - बरही फोरलेन के संवेदक रामकी कंपनी के प्रबंधक श्री रेडी एवं पीएम सोमेय राय पर मनमानी व उग्रवादी के नाम पर ग्रामीणों को डराने का आरोप लगाया गया।

ज्ञापन में कहा गया कि वे लोग फोरलेन कार्य का समर्थन करते है। किन्तु उक्त कंपनी में स्थानीय ग्रामीण योग्यतानुसार काम मांगने जाते हैं तो उन्हें भगा दिया जाता है। टीपीसी उग्रवादी संगठन के नाम पर भय दिखाकर भगा दिया जाता है। मुखिया, पंसस आदि छोटे जनप्रतिनिधियों को भी धमकी दी जाती है। वहीं रामकी कंपनी के श्री रेडी एवं पीएम सोमाय राय पर गलत व्यवहार के लिए कानूनी कार्रवाई एवं स्थानीय योग्यताधारी बेरोजगार युवकों को रोजगार देने में सहयोग का मांग की गई।

जनसभा में किशुन यादव, शमसेर आलम, राजेंद्र कुशवाहा, दुलार यादव, परमेश्वर यादव, रमेश ठाकुर बहीडीह, सिकन्दर निषाद, मो. यूसूफ, नारायण यादव, अवध यादव, आकाश राज, राजकुमार यादव, कुलदीप ¨सह, कांति देवी, डिल्लो पासवान, टेकलाल यादव, संतोष निषाद, अशोक निषाद, प्रमुख प्रतिनिधि देवनंदन यादव, दिनानाथ यादव, भुपेन्द्र कुमार, पदमा प्रखंड प्रमुख बिपीन मेहता, कांग्रेस पदमा प्रखंड अध्यक्ष बाबूलाल मेहता, मुखिया जेपी मेहता, संजय मेहता, सराफत अली, राजकुमार केशरी, ज्योतिष यादव, इंद्रदेव ठाकुर, गोपाल राणा, विजय मेहता, रवि, आशीष यादव, महादेव यादव, ब्रह्मदेव यादव, काली, विजय मेहता, मो. सराफत, गुलाम सरवर, लखन कर्णदेव, इंद्रदेव यादव, द्वारिका साव आदि भारी संख्या में महिला पुरूष ग्रामीण शामिल हुए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.