भूमि विवाद में मारपीट
विष्णुगढ़ : प्रखंड के मडमो गांव में भूमि विवाद में हुई मारपीट में एक दंपती घायल हो गए। बताया जाता है
By JagranEdited By: Published: Mon, 27 Mar 2017 05:05 PM (IST)Updated: Mon, 27 Mar 2017 05:05 PM (IST)
विष्णुगढ़ : प्रखंड के मडमो गांव में भूमि विवाद में हुई मारपीट में एक दंपती घायल हो गए। बताया जाता है कि भूमि विवाद में कहासुनी के बीच बोधी साव के साथ गांव के ही बुधन साव, अमृत साव, संजू देवी, शनिचरिया देवी, चिड़िन देवी मारपीट करने लगे। जानकारी पाकर बचाने आई बोधी साव की पत्नी सावित्री देवी के साथ भी आरोपियों ने मारपीट कर दी, जिससे उसे चोटें आई। आरोपियों पर सावित्री देवी का कपड़ा खींचने एवं कान एवं गले में पहने चांदी के जेवर भी छीन लेने का आरोप लगाया गया है। पुलिस ने बोधी साव की शिकायत पर थाने में मामला दर्ज किया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें