Move to Jagran APP

जनसमस्याओं का समाधान परम कर्तव्य : विधायक

कटकमदाग : जनसमस्या का समाधान करना हम जनप्रतिनिधियों का परम कर्तव्य है। यह बात विधायक मनीष जायसवाल ने

By JagranEdited By: Published: Sun, 26 Mar 2017 03:54 PM (IST)Updated: Sun, 26 Mar 2017 03:54 PM (IST)
जनसमस्याओं का समाधान परम कर्तव्य : विधायक
जनसमस्याओं का समाधान परम कर्तव्य : विधायक

कटकमदाग : जनसमस्या का समाधान करना हम जनप्रतिनिधियों का परम कर्तव्य है। यह बात विधायक मनीष जायसवाल ने कही। वे प्रखंड सभागार में आयोजित प्रखंड पंचायत समिति सदस्य की बैठक को संबोधित कर रहे थे।

prime article banner

प्रखंड प्रमुख अशोक यादव की अध्यक्षता में हुई बैठक में विभिन्न पंचायतों से पहुंचे पंचायत समिति सदस्यों ने राशन कार्ड, पेयजल, सिंचाईं व बिजली संबंधित शिकायत रखी। विधायक ने कहा की जनसमस्याओं का समाधान करना हम जनप्रतिनिधियों का कर्तव्य है। हमें समस्याओं के समाधान हेतु सदैव तत्पर रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रखंड स्तर का कार्य प्रखंड मुख्यालय और जिला स्तर का कार्य जिला मुख्यालय के अधिकारी व कर्मियों से मिलकर कराएं। प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रीति सिन्हा ने कहा कि आपकी समस्याओं का समाधान करने का हरसंभव प्रयास करूंगी। बैठक के बाद विधायक हाथामेढ़ी ग्राम पहुंचे और विगत होली में गांव के ही हरिजन मुहल्ला और कुशवाहा मुहल्ला के बीच हुए आपसी विवाद को सुलझाने हेतु दोनों पक्षों के साथ बैठक की। उन्होंने आगामी 31 मार्च को पुन: दोनों पक्षों के साथ गांव में ही बैठक आयोजित कर सुलह कराने का सकारात्मक निर्णय लिया। विधायक ने कहा कि आपसी कलह का निपटारा आपस में ही बैठकर कर लेना चाहिए। मौके पर विशेष रूप से कटकमदाग विधायक प्रतिनिधि अजय साहू, भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष सुनील साहू व महादेव प्रसाद सहित दोनों पक्षों के ग्रामीण उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.