नफरत फैलाने के आरोप में दो गिरफ्तार, एक फरार
हजारीबाग : इचाक के गोबरबंदा नई गोसाई मस्जिद में प्रतिबंधित मांस फेंक कर नफरत फैलाने के आरोपी गिरफ्त
हजारीबाग : इचाक के गोबरबंदा नई गोसाई मस्जिद में प्रतिबंधित मांस फेंक कर नफरत फैलाने के आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए हैं। यह जानकारी एसपी भीम सेने टूटी ने बुधवार को प्रेस वार्ता में यह जानकारी दी। बताया कि हजारीबाग घटना के प्रतिशोध में इस घटना को अंजाम दिया गया था। इस कार्य को तीन युवकों ने अंजाम दिया था। उनमें से दो युवकों को गिरफ्तार किया गया है और एक फरार चल रहा है। गिरफ्तार तीन में से एक नाबालिग है। अन्य दो सुबोध कुमार मेहता इचाक और इसी नाम का बरियठ निवासी युवक है। बरियठ निवासी सुबोध कुमार मेहता फरार है।
एसपी ने आगे बताया है कि कटकमदाग के बानादाग में प्रतिबंधित मांस फेंकने वाले की भी पहचान हो गई है। जल्द ही उनकी भी गिरफ्तारी होगी। ज्ञात हो कि पांच दिसंबर सोमवार की सुबह दोनों स्थानों पर प्रतिबंधित मांस फेंक कर शहर को अशांत करने का प्रयास किया गया था। पुलिस ने इस मामले में रविवार को लगने वाले हाट बाजार सहित अन्य स्थानों में छानबीन की और अपराधियों तक पहुंचने में सफल हुई।