भाजपा की बैठक में विकास कार्यो की दी जानकारी
टाटीझरिया : भाजपा प्रखंड कार्यसमिति टाटीझरिया की बैठक बाबा बालकनाथ मंदिर परिसर में हुई, जिसमें मुख्
टाटीझरिया : भाजपा प्रखंड कार्यसमिति टाटीझरिया की बैठक बाबा बालकनाथ मंदिर परिसर में हुई, जिसमें मुख्य अतिथि जिला से नियुक्त प्रखंड प्रभारी विपिन कुमार सिन्हा ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार के कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य हम सब कार्यकर्ता और नेताओं का है। बैठक में सरकार द्वारा कराए गए कार्यों की विस्तार से जानकारी दी गई। निर्णय लिया गया कि एक सप्ताह के अंदर विभिन्न पंचायतों में बैठक कर पार्टी के कार्यकर्ताओं में उत्साह बढ़ाने का काम किया जाएगा। बताया गया कि अगली प्रखंड कार्य समिति की बैठक डूमर में की जाएगी। इस अवसर पर बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष कैलाश पति ¨सह ने की। मौके पर 20 सूत्री प्रखंड अध्यक्ष महामंत्री अनिल प्रसाद, संतोष मंडल, लालचंद प्रसाद, परमेश्वर यादव, बद्री भुइयां, राजू यादव, अनिल बास्के, प्रमोद सिन्हा, प्रभु यादव, कौलेश्वर मिश्र, कामेश्वर मिश्र, महेश अग्रवाल समेत कई लोग उपस्थित थे।