संगठन विस्तार को लेकर भाजपा की बैठक
बड़कागांव: बड़कागांव भाजपा मंडल कमेटी की बैठक मंडल अध्यक्ष जुगनू ¨सह की अध्यक्षता में की गई, जिसका स
बड़कागांव: बड़कागांव भाजपा मंडल कमेटी की बैठक मंडल अध्यक्ष जुगनू ¨सह की अध्यक्षता में की गई, जिसका संचालन मुखिया भीखन महतो ने किया। बैठक में संगठन के विस्तार पर गहन चर्चा की गई । साथ ही बड़कागांव डाड़ीकलां गोलीकांड में मारे गए लोगों के आश्रितों को नौकरी वह मुआवजा की मांग की गई। इसकी समुचित जानकारी नागरिक उड्डयन मंत्री जयंत सिन्हा को दी जाएगी । वही गोलीकांड में मारे गए लोगों के प्रति बैठक में सामूहिक तौर पर शोक संवेदना व्यक्त की गई । बैठक में मुख्य रूप से मंडल प्रभारी बालेश्वर कुमार, सदस्य टूकेश्वर प्रसाद, आदित्य कुमार साहू, राजेंद्र गुप्ता, रामपति राम, जय नारायण प्रसाद अरुण मालाकार, अमर कुमार पांडेय, जगदीश साहू, स्वरूप नारायण, प्रवीण कुमार, धनेश्वर, अजय कुमार, जीतन महतो, जमुना महतो, मनोज विश्वकर्मा, नवलेश यादव, नवीन ¨सह, अशोक ठाकुर, सदानंद शर्मा, जीवन ¨सह, गोपाल प्रजापति समेत दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।