सड़क दुर्घटना में सात घायल
हजारीबाग : सिमरिया थाना क्षेत्र में गुरुवार को हुई सड़क दुर्घटना में सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए
हजारीबाग : सिमरिया थाना क्षेत्र में गुरुवार को हुई सड़क दुर्घटना में सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इसमें मनातु गांव निवासी श्यामलाल रजक का पुत्र सुभाष रजक, सिमरिया निवासी स्व. छोटू भुइयां का पुत्र नागो भुइयां, स्व. जागो राम का पुत्र लाटो राम, बंधन धोबी का पुत्र कैलाश रजक, बरगड्डा निवासी स्व. बंधन यादव का पुत्र बबुनी यादव, पूंडरा निवासी स्व. रति राम का पुत्र नेमा राम व मनातु निवासी विक्रम रजक का पुत्र ओम प्रकाश रजक शामिल हैं। सातों लोग ट्रैक्टर से बालू लेकर आ रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रहे वाहन के चकमे से अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर पलट गया, जिससे सभी गंभीर रूप से घायल हो गए। तत्काल आसपास के लोगों ने उन्हें गंभीर स्थिति में सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज किया जा रहा है।