पारा शिक्षक संघ ने जनप्रतिनिधियों से मांगी मदद
कटकमदाग : पारा शिक्षक संघ के अध्यक्ष जितेंद्र कुमार मिश्र ने पारा शिक्षकों के साथ बैठक कर स्थानीय ज
By Edited By: Published: Thu, 29 Sep 2016 05:06 PM (IST)Updated: Thu, 29 Sep 2016 05:06 PM (IST)
कटकमदाग : पारा शिक्षक संघ के अध्यक्ष जितेंद्र कुमार मिश्र ने पारा शिक्षकों के साथ बैठक कर स्थानीय जनप्रतिनिधियों से आंदोलन में मदद की गुहार लगाई है। पारा शिक्षकों के अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाने से स्कूली शिक्षा बिल्कुल ठप पड़ गई है। संघ द्वारा जिप सदस्य प्रियंका कुमारी, प्रमुख अशोक यादव, प्रतिनिधि अजय कुमार साहू सहित स्थानीय मुखिया को लिखित मांग पत्र सौंपा है। इसमें अध्यक्ष के अलावा राजेंद्र यादव, ¨चतामणि, अशोक, नीलम देवी, मीना देवी, विक्रम कुमार, दीपक कुमार आदि के हस्ताक्षर हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें