झारखंड में बॉलीवुड के लिए काफी स्कोप : रजा मुराद
बालीवुड के लोकप्रिय अभिनेता रजा मुराद ने कहा कि हजारीबाग की आबो हवा में अपनापन है। यहां के लोग सीधे-साधे हैं। यह धरती स्वर्ग सी सुंदर है।
अमित मिश्रा, हजारीबाग। बालीवुड के लोकप्रिय अभिनेता रजा मुराद ने कहा कि हजारीबाग की आबो हवा में अपनापन है। यहां के लोग सीधे-साधे हैं। यह धरती स्वर्ग सी सुंदर है। एनएसडी के छात्र रहे फिल्म उद्योग के दिग्गज कलाकार रजा मुराद बुधवार को हजारीबाग शहर में भोजपुरी फिल्म सौगंध आपन माई के की शूङ्क्षटग में आए हैं। इस दौरान जागरण से उनकी बातचीत का मुख्य अंश।
पहली बार हजारीबाग आकर कैसा लगा?
ऐसा लग रहा है कि कई बार आ चुका हूं। मुंबई से सटे खंडाला जैसा वातावरण है यहां का। सीधे-सादे लोग हैं और बहुत अपनापन है। शानदार जगह है यह।
झारखंड में फिल्म के क्या स्कोप देखते हैं?
यहां की हरी व हसीन वादियों और अन्य लोकेशन शूट के लायक हैं। काला पत्थर फिल्म समेत हाल में अनुपम खेर, विद्या बालन सरीखे कलाकार भी शूङ्क्षटग के लिए आए हैं। प्यारे लोकेशन है जिसका इस्तेमाल नहीं हुआ है। अब सही माहौल मिला है।
सरकार से आप क्या चाहेंगे?
सरकार को चाहिए कि जल्द कुछ अच्छा कदम उठाए ताकि बड़े निर्माता, निर्देशक, अभिनेता-अभिनेत्री यहां पहुंचें। झारखंड सरकार को चाहिए कि हर फिल्म में वो यहां से 20 प्रतिशत कलाकार दे।
झारखंड की बेटी प्रत्यूषा बनर्जी को क्या न्याय मिलेगा?
यकीनन मिलेगा। वो मुझसे जुड़ी थी, मैं जानता हूं वो आत्महत्या नहीं कर सकती है। वो ङ्क्षजदगी से मोहब्बत करती थी।
भोजपुरी फिल्मों में बढ़ती अश्लीलता क्या ठीक है ?
बिल्कुल नहीं, इस पर अंकुश लगना चाहिए और द्विअर्थी वाक्यों को भी प्रयोग बंद करना चाहिए। इस बात से सभी सहमत हैं। अब मेरे विचार से इसपर अंकुश भी लग रहा है।