मजदूर संघ ने की बस स्टैंड में सफाई की मांग
हजारीबाग : भारतीय मजदूर संघ से संबद्ध झारखंड कृषि मजदूर संघ द्वारा पर्यावरण दिवस को लेकर आहूत कार्य
हजारीबाग : भारतीय मजदूर संघ से संबद्ध झारखंड कृषि मजदूर संघ द्वारा पर्यावरण दिवस को लेकर आहूत कार्यक्रम को लेकर रविवार को महासंघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रदीप कुमार पांडेय के नेतृत्व में झारखंड कृषि मजदूर संघ के प्रदेश महामंत्री सरोज गोप व पर्यावरण मंच के संयोजक साधक सुबोध भाई द्वारा उपायुक्त को तुलसी का पौधा भेंट किया गया। इस दौरान सरोज गोप ने उपायुक्त के समक्ष कुछ मांग भी रखी। जिसमें न्यू बस स्टैंड में सफाई तथा मासिक कर्मचारी शिकायत निवारण शिविर की मांग की। जिस पर उपायुक्त ने सहमति व्यक्त की। वहीं विश्व पर्यावरण दिवस 5 जून के बजाय 8 अगस्त को मनाने का भी प्रस्ताव रखा। मौके पर मुख्य रूप से दीपक पांडेय, ईश्वर दयाल पांडेय, अर¨वद कुमार, रवि समेत कई लोग मौजूद थे।