बनासो में कमल क्लब का गठन
विष्णुगढ़ : प्रखंड के बनासो में कमल क्लब का गठन किया गया। जिसमें अध्यक्ष सूरज पासवान, उपाध्यक्ष मनो
विष्णुगढ़ : प्रखंड के बनासो में कमल क्लब का गठन किया गया। जिसमें अध्यक्ष सूरज पासवान, उपाध्यक्ष मनोज कुमार दास, सचिव अफताब अंसारी, उपसचिव अभय कुमार पाण्डेय व जगदीश साहू, कोषाध्यक्ष अमित कुमार गुप्ता के अलाव कुणाल पासवान, राजू रविदास, जीवलाल सोरेन, अर्जुन कुमार चुने गए। मौके पर हुई बैठक में मुखिया लक्ष्मी देवी, पंचायत सेवक जगदीश साव, प्रयाग पासवान, इमामुल अंसारी, निजामुद्दीन अंसारी आदि उपस्थित थे।
सिरैय में कमल क्लब के अध्यक्ष तालेश्वर महतो, उपाध्यक्ष टेकलाल महतो, सचिव धर्मेद्र महतो, कोषाध्यक्ष ओम प्रकाश महतो के अलावा रीना देवी, ताहिर अंसारी, खुशबू कुमारी, दिवाकर महतो, बलदेव राज मेहता, अनिल कुमार, वीरेंद्र कुमार, भवानी रविदास, भेखलाल महतो चुने गए। बैठक मुखिया राजेंद्र महतो की अध्यक्षता में हुई।