पौधरोपण कर मनाया हूल दिवस
हजारीबाग : हूल दिवस के अवसर पर सरहुल मैदान में गुरुवार को पौधरोपण का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मु
हजारीबाग : हूल दिवस के अवसर पर सरहुल मैदान में गुरुवार को पौधरोपण का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वन पदाधिकारी पूर्वी प्रमंडल के सुशील सोरेन ने सिदो-कान्हो की प्रतिमा पर फूल-माला चढ़ाकर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर सुशील सोरेन ने कहा कि 1855-56 में संताल विद्रोह के तहत अंग्रेजों और जमींदारों के खिलाफ आंदोलन छेड़ा था। इसमें कई जनजातियां शामिल थीं, जिसका नेतृत्व सिदो-कान्हो, चांद भैरव, झानो व पानों ने की थी। इसे ही हूल दिवस के नाम से जाना जाता है।
बंधन टोप्पो ने कहा कि हूल दिवस की शुरुआत दुमका के भोगनाडीह गांव से हुई थी। यह आंदोलन हमें हक के लिए संघर्ष करना सिखाता है। इस दौरान कई अन्य वक्ताओं ने भी हूल दिवस पर शहीदों की जीवनी पर प्रकाश डाला। इसके उपरांत सरहुल मैदान परिसर में पौधरोपण किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से वन पदाधिकारी राजीव रंजन, सरना समिति के जग्गन कच्छप, बंधन टोप्पो, बंधन एक्का, मनोज एक्का, टेकलाल बेदिया, श्याम सुंदर मुर्मू, आरती मांझी, रमेश हेंब्रोम, दीपक कच्छप, कांत मुंडा, प्रवीण शर्मा, सुशील ओड़िया, अनुज कुजूर, नरेश मुंडा, संसार कुजूर, दीपक कच्छप, आकाश कुजूर, अभिषेक कच्छप, छोटू तिर्की, कुनाल तिर्की, सूरज बेक, रीता ¨लडा, सावित्रि टुडू, शिल्पी, सोनी, अनीता, सीमा, मेरी, लक्ष्मी, प्रिया, रीमा, बबिता, संगीता, ¨पकी, प्रमिला, सारो, सुमन, रीता, प्रीति, दिव्या, सरीता, रेशमा, फुलकुमारी, कशिश, प्रवीण, सुशील समेत कई लोग उपस्थित थे।